नीमच। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय और प्रेरणादायक कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें संस्करण को नीमच जिले में व्यापक स्तर पर सुना गया। भाजपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा जी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजू नागदा के नेतृत्व में जिले के 100 से भी अधिक गांवों में विभिन्न स्थानों, प्रत्येक बूथ और पंचायतों पर किसानों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को लाइव देखा व सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशहित, समाज सेवा, नवाचार, स्वावलंबन और जन भागीदारी से जुड़े कई प्रेरणादायक विचार साझा किए, जिसने कार्यकर्ताओं और आमजन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में:
खिलाड़ियों और किसानों के अभूतपूर्व योगदान की सराहना की।
पर्यावरण संरक्षण और नवाचार (Innovation) पर विशेष जोर दिया।
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने वाले नायकों के प्रयासों का उल्लेख कर सभी को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के बाद हुई सार्थक चर्चा, लिया संकल्प**
'मन की बात' कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री जी के इस कल्याणकारी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों में नागरिकों और कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता, युवा साथी, कृषक बंधु और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
नोट: उपरोक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा मीडिया को प्रदान की गई।