शुरुआत करते हैं मेष राशि के साथ। मेष राशि वाले जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें क्योंकि आज आपके कड़वे बोल किसी प्रियजन के साथ बड़ा मनमुटाव पैदा कर सकते हैं.
वृषभ राशि के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है. काफी समय से अटके हुए आपके सभी काम आज अचानक रफ्तार पकड़ेंगे. व्यापार करने वाले लोगों को बंपर धन लाभ होने के योग बन रहे हैं और परिवार में आज किसी मांगलिक कार्य या उत्सव का माहौल रहेगा.
मिथुन राशि के जातकों को आज उनकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा और कार्यस्थल पर प्रमोशन के योग बनेंगे. अगर आप नया निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन सबसे बेहतरीन साबित हो सकता है.
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आज आप मानसिक तनाव और चिंताओं से घिरे रह सकते हैं. कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के विवाद या बहसबाजी से दूरी बनाकर रखें. आज भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत पर भरोसा करें.
सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज सातवें आसमान पर रहने वाला है. समाज और दफ्तर में आपकी धाक जमेगी और लोग आपकी बातों को अहमियत देंगे. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि लंबे समय से अटका हुआ आपका पैसा आज वापस मिल सकता है.
कन्या राशि वाले जातकों को आज अपने आर्थिक फैसलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी. अचानक सामने आने वाले बड़े खर्च आपके घर का बजट बिगाड़ सकते हैं. दफ्तर में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और सड़क पर वाहन चलाते समय किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें.
तुला राशि के लिए आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है. आज आपको व्यापार या नौकरी में बड़ा आर्थिक फायदा होने वाला है. आय के कुछ नए स्रोत भी खुलेंगे और किसी बड़ा संकट में आपके दोस्त आपके लिए मददगार साबित होंगे.
वृश्चिक राशि के जातकों के करियर में आज एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव आ सकता है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज बड़ी कंपनियों से शानदार ऑफर मिल सकते हैं. इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से चल रही सेहत की समस्याएं भी आज दूर होंगी.
धनु राशि के जातकों का रुझान आज अध्यात्म की ओर रहेगा. आज परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के मजबूत योग बन रहे हैं. किस्मत का आपको पूरा साथ मिलेगा जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और समाज में आपका रसूख बढ़ेगा.
मकर राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत के मामले में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है. इसके अलावा आज पैसों के लेन-देन में सतर्कता रखें और किसी को भी उधार देने से बचें, अन्यथा पैसा डूब सकता है.
कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में आज मधुरता घुलेगी. जीवनसाथी के साथ पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव और मनमुटाव आज पूरी तरह खत्म हो जाएगा. जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ी डील मिल सकती है जिससे बंपर मुनाफा होगा.
आखिर में बात करते हैं मीन राशि की। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीत का दिन है. आज आप अपने सभी विरोधियों और दुश्मनों को धूल चटा देंगे. अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. पुराने कर्ज से भी आज आपको मुक्ति मिलेगी.
यह फलादेश सामान्य ज्योतिषीय गणना पर आधारित है. अपनी कुंडली के सटीक विश्लेषण के लिए आप किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं.
मिशन मालवा न्यूज़ के लिए चिराग फगवार की रिपोर्ट.