मेष राशि: आर्थिक रूप से दिन मिलाजुला रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होने की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
वृषभ राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।
मिथुन राशि: आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं, पर निवेश सोच-समझकर ही करें।
कर्क राशि: मानसिक शांति का अनुभव होगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सिंह राशि: जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
कन्या राशि: करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी।
तुला राशि: पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। कामकाज में रुकावटें दूर होंगी। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
वृश्चिक राशि: आज बनते काम बिगड़ने की आशंका है, धैर्य से काम लें। यात्रा करते समय सावधानी रखना जरूरी है।
धनु राशि: आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
मकर राशि: खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। सूझबूझ से काम लें और विवादों से दूर रहें।
कुंभ राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई नौकरी या बिजनेस के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन लाभदायक रहेगा।
मीन राशि: कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। चैनल इसके शत-प्रतिशत सटीक होने का कोई दावा नहीं करता।
मिशन मालवा न्यूज के लिए चिराग फगवार की रिपोर्ट।